सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

साहब दुरदराज से पानी ला कर पीते हैं....

  दौसा. पंचायत समिति बैजूपाडा की ग्राम पंचायत बडिय़ाल कलां में गत रात्रि को चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला कलक्टर कमर चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। चौपाल मेंं कलक्टर के आने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में महिला एवं पुरुष चौपाल में पहुंच गए और पानी की समस्या से निराकरण के लिए गुहार लगाई। महिलाओंं ने कहा कि कस्बे में नल योजना स्वीकृत है, लेकिन उसके बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होती हेै। ऐेसे में उन्हें दूर दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ती है। अथवा मंहगे दामों पर टैंंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को पेयजल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में पेयजल समस्या का मुद्दा सबसे हावी रहा। कलक्टर ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। ग्रामीणों ने कस्बे में मनरेगा कार्य नहीं चलने की शिकायत करते हुए कहा कि मनरेगा कार्य नहीं चलने से लोगो को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इस पर कलक्टर ने पंचाय...

राजस्थान की महिलाओं को मोबाइल नहीं रोजगार चाहिए

Sach 24 Safar मोबाइल नहीं रोजगार चाहिए राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत जी आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है,कि कृपया राजस्थान की महिलाओं को मोबाइल ने देकर आप रोजगार दे,जिस से राजस्थान की महिलाओं का भविष्य उज्जवल होगा और साथ में ही राजस्थान का भविष्य उज्जवल होगा,माननीय मुख्यमंत्री जी से मैं पूछना चाहता हूं,आपकी इस योजना से अगर एक भी लाभ हो रहा हो तो आप हमें जरूर बताएं जबकि हमको आपकी इस योजना से काफी कुछ नुकसान होता दिखाई दे रहा है|   आप इस योजना के तहत 7500 करोड़ रुपए है,खर्च करने वाले हो माननीय अगर यही पैसा इन महिलाओं के सशक्तिकरण या रोजगार देकर के इनको दिया जाता,तो शायद ही राजस्थान की कायापलट हो सकती थी,आप यह मोबाइल चिरंजीवी योजना में रजिस्टर्ड 1.33 करोड़ महिलाओं को देने वाले हो जो परिवार की मुखिया हैं,माननीय मुख्यमंत्री जी ज्यादातर महिलाएं  ग्रामीण प्रवेश से हैं, जिनको सायद ही एंड्राइड मोबाइल के बारे में कुछ भी ज्ञान हो| आप महीने में 5 से 10 GB डाटा देंगे,तो माननीय मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहूंगा कि श्रीमान 5gb डाटा तो हमारे फोन में आज भी खर्च हो रहा है,1 दिन में तो...