सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का ऐसे ले लाभ

Free Smartphone scheme: राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की 01 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेगा। इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा, इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार की तरफ से इस योजना को लागू कर दिया गया है, इसके साथ ही इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसके अंतर्गत है 3 साल तक स्मार्ट फोन में फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ: राजस्थान फ्री स्मार्ट फोन योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा। जिनका चिरंजीवी योजना के अंदर रजिस्ट्रेशन होगा इस स्मार्टफोन को लेने के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
•महिला मुखिया का जन आधार कार्ड
•राशन कार्ड होना 
• आधार कार्ड 
•चिरंजीवी योजना कार्ड 
•एसएसओ आईडी
यह सब जिन महिला मुखिया के पास में होगा उन्हें इस स्मार्टफोन का लाभ मिलेगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम पंचायत सिंडोली में नि:शुल्क चूल्हे वितरण

नि:शुल्क चूल्हे लेने के लिए उमड ग्रामीणों की भीड़  अंतोदय बीपीएल स्टेट बीपीएल धारकों को निशुल्क स्टोव चूल्हे की वितरण दौसा ग्रामीण कुण्डल उपतहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिण्डोली मुख्यालय पर रविवार को सरपंच बद्रीनारायण मीना के नेतृत्व मे बागडी फाउंडेशन लालसोट की और से लोहे के लकडी जलाने वाले वाले स्टोव चूल्हे वितरण किये गये रामबिलास सैनी ने बताया कि यह लोहे के लकडी जलाने वाले 150 स्टोव चूल्हे वितरण किये गये जिसमे अंतोदय बीपीएल स्टेट बीपीएल धारकों को को बागडी फाउंडेशन लालसोट की ओर से निशुल्क वितरण किए गए इस दौरान शाम तक ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी लगी रही। राजेन्द्र सैनी ने बताया कि दौसा जिले के सभी ग्राम पंचायतों पर स्टोव चूल्हे बागड़ी फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं स्टोव चूल्हे में प्रदूषण कम फैलता है और लकड़ी कम चलानी पड़ती है इससे लोगों को हानी कम होती है इस दौरान छुट्टन सैनी राजेश सैनी रामनिवास सैनी समाजसेवी जितेन्द्र शर्मा रामस्वरूप मीना कैलाश मुकेश अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

भूख प्यास से तड़प रही गाय,लहूलुहान गायों को कुत्ते खा रहे हैं

     DAUSA :   नगर परिषद के द्वारा नंदी गौशाला के पास में 5 लाख की लागत से बनाया गया आइसोलेशन सेंटर पर गाय यह भूख प्यास से तड़प रहे हैं गायों को 24 घंटे में एक बार सूखा चारा डाला जाता है क्या आप बता सकते हैं कि किसी भी जानवर को जीवित रहने के लिए एक टाइम डाला गया सूखा चारा काफी होता है क्या साथ ही गायों का किसी भी प्रकार का कोई इलाज नहीं किया जा रहा आइसोलेशन सेंटर पर लगभग 15:20 गए हैं जो लंबी महामारी से जूझ रही है इसी बीच में नगर परिषद दौसा में अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए इस जिम्मेदारी को नंदी गौशाला के ऊपर है थोप रही है और कह रही है कि नंदी सदन की जिम्मेदारी है कि वह गौशाला के अंदर है आइसोलेशन की गई गायों की देखभाल करें 5 लाख की लागत से बने आइसोलेशन सेंटर पर किस तरीके से भ्रष्टाचार हो रहा है वहां पर कुछ ऐसी दुर्लभ तस्वीरें देखने को मिली जहां पर कुत्ते गायों को नोच नोच कर खा रहे थे और जीवित गाय दर्द के मारे तड़प रही थी इसी बीच में शहर के अनेक क्षेत्रों के अंदर युवा शक्तियों ने मिलकर के आइसोलेशन सेंटर बनाए रखें जहां पर गायों का व्यवस्थित रूप से उपचार और खानपान की व्यव...

स्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बचपन में मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे। इसकी वजह से मैं अपने ही घर में डर कर रहती थी। वो बिना वजह मुझे पीटते थे, चोटी पकड़कर सर दीवार पर टकरा देते थे। डर की वजह से मैंने कई रातें तो बिस्तर के नीचे छिपकर बिताई हैं। स्वाति ने शनिवार को दिल्ली में DCWAwards कार्यक्रम में अपना दर्द बयां किया। स्वाति मालीवाल का पूरा बयान स्वाति ने कहा 'मुझे अभी तक याद है कि मेरे फादर मेरे साथ यौन शोषण करते थे। जब वो घर में आते थे तो मुझे बहुत डर लगता है। मैंने न जाने कितनी रातें बिस्तर के नीचे बिताई हैं। मैं डरकर, सहमकर कांपती रहती थी। उस वक्त मैं सोचती थी कि ऐसा क्या करूं जिससे इस तरह के सभी आदमियों को सबक सिखा सकूं। मैं कभी नहीं भूल सकती कि मेरे फादर को इतना गुस्सा आता था कि वो कभी भी मेरी चोटी पकड़कर मुझे दीवार पर टकरा देते थे, खून बहता रहता था, बहुत तड़प महसूस होती थी। उस तड़प से मेरे मन में यही चलता रहता था कि कैसे इन लोगों को सबक सिखाऊं। मेरी जिंदगी में मेरी मां, मेरी मौसी, मौसाजी और मेरे नानी-नानाजी न होते तो मुझे नहीं लगता कि ...