सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूरत में 317 करोड़ के जाली नोटों के साथ 6 गिरफ्तार

सूरत. गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में जाली नोटों के बड़े जखीरे के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूरत के SP ग्रामीण HH जॉयसर के मुताबिक, इन लोगों के पास से 317 करोड़ रुपये के जाली नोट पकड़े गए हैं, जिनमें से 67 करोड़ रुपये मूल्य के नोटबंदी के बाद अवैध घोषित किए गए 500 और 1000 रुपये के नोट हैं.
प्रिंटर की तलाश में जुटी है पुलिस: जिस प्रिंटर से नोट छापे जा रहे थे, उसकी तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया है जो पूरे प्रकरण से जुड़े लोगों की तलाश कर रही हैं. 
एंबुलेंस से बरामद हुए थे 25 करोड़: सूरत में पुलिस ने एंबुलेंस से करीब 25 करोड़ रुपये के नकली नोट भी बरामद किए थे. इन नोटों पर रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा था. पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ शुरू की थी. तब ड्राइवर ने कहा था कि इन नोटों का इस्तेमाल फिल्मों में किया जाएगा. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जनजाति समुदाय की योजना: मां बाड़ी केंद्र पर वितरित किए किट

दौसा:  जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से स्वच्छ परियोजना द्वारा संचालित मां बाड़ी केन्द्र झील की ढाणी रामबास में बालकों को स्कूल बैंग,नोट बुक,पैंसिल,शोपनर, रबड़ आदि स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया ।  क्यों आवश्यकता पड़ी:  मां बाड़ी केंद्र का पूर्ण उपयोग ऐसे क्षेत्र में विशेष किया जाता है, जहां पर प्राथमिक स्कूल बहुत दूरी पर हो। जहां पर छोटे बच्चों को 2 किमी. से ज्यादा का सफर करना पड़ता है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मां-बाड़ी केंद्र को खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। शिक्षा व स्वास्थ्य की पहल: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दौसा प्रधान श्रीमान प्रहलाद नारायण मीणा ने संबोधित करते हुए मां बाड़ी केन्द्र से जुड़कर विभिन्न जनजाति समुदाय की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही तथा मां बाड़ी केन्द्र की सराहना की, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दौसा के मुख्य समन्वयक बाबूलाल सुसावत ने बताया कि सरकार द्वारा जनजाति समुदाय के बालक बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आदिवासी क्षेत्रों में मां बाड़ी केन्द्र खोले गए हैं,जिनसे जुड़कर जनजाति वर्ग के बच्चों शिक्षा,...

ग्राम पंचायत सिंडोली में नि:शुल्क चूल्हे वितरण

नि:शुल्क चूल्हे लेने के लिए उमड ग्रामीणों की भीड़  अंतोदय बीपीएल स्टेट बीपीएल धारकों को निशुल्क स्टोव चूल्हे की वितरण दौसा ग्रामीण कुण्डल उपतहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिण्डोली मुख्यालय पर रविवार को सरपंच बद्रीनारायण मीना के नेतृत्व मे बागडी फाउंडेशन लालसोट की और से लोहे के लकडी जलाने वाले वाले स्टोव चूल्हे वितरण किये गये रामबिलास सैनी ने बताया कि यह लोहे के लकडी जलाने वाले 150 स्टोव चूल्हे वितरण किये गये जिसमे अंतोदय बीपीएल स्टेट बीपीएल धारकों को को बागडी फाउंडेशन लालसोट की ओर से निशुल्क वितरण किए गए इस दौरान शाम तक ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी लगी रही। राजेन्द्र सैनी ने बताया कि दौसा जिले के सभी ग्राम पंचायतों पर स्टोव चूल्हे बागड़ी फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं स्टोव चूल्हे में प्रदूषण कम फैलता है और लकड़ी कम चलानी पड़ती है इससे लोगों को हानी कम होती है इस दौरान छुट्टन सैनी राजेश सैनी रामनिवास सैनी समाजसेवी जितेन्द्र शर्मा रामस्वरूप मीना कैलाश मुकेश अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

स्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बचपन में मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे। इसकी वजह से मैं अपने ही घर में डर कर रहती थी। वो बिना वजह मुझे पीटते थे, चोटी पकड़कर सर दीवार पर टकरा देते थे। डर की वजह से मैंने कई रातें तो बिस्तर के नीचे छिपकर बिताई हैं। स्वाति ने शनिवार को दिल्ली में DCWAwards कार्यक्रम में अपना दर्द बयां किया। स्वाति मालीवाल का पूरा बयान स्वाति ने कहा 'मुझे अभी तक याद है कि मेरे फादर मेरे साथ यौन शोषण करते थे। जब वो घर में आते थे तो मुझे बहुत डर लगता है। मैंने न जाने कितनी रातें बिस्तर के नीचे बिताई हैं। मैं डरकर, सहमकर कांपती रहती थी। उस वक्त मैं सोचती थी कि ऐसा क्या करूं जिससे इस तरह के सभी आदमियों को सबक सिखा सकूं। मैं कभी नहीं भूल सकती कि मेरे फादर को इतना गुस्सा आता था कि वो कभी भी मेरी चोटी पकड़कर मुझे दीवार पर टकरा देते थे, खून बहता रहता था, बहुत तड़प महसूस होती थी। उस तड़प से मेरे मन में यही चलता रहता था कि कैसे इन लोगों को सबक सिखाऊं। मेरी जिंदगी में मेरी मां, मेरी मौसी, मौसाजी और मेरे नानी-नानाजी न होते तो मुझे नहीं लगता कि ...